Servey Ke Baad Niyamit Hogi Avaidh Coloneyan....
By ugesh sarkar, Section Faridabad Real Estate Property
Posted on Tue Jun 23, 2009 at 03:27:18 AM EST
घोषणा के 1 साल बाद भी नगर निगम शहर में कुल 104 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के मामले में किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाया है। निगम की सदन बैठक में इनमें से कई कॉलोनियों और गलियों को नियमित करने के प्रस्ताव को भी पास किया गया मगर अभी तक एक कॉलोनी नियमित नहीं हो पाई। निगम कमिश्नर सी. आर. राणा का कहना है कि इन 104 अवैध कॉलोनियों को नियमित कराने के लिए अब एक सर्वे कराया जा रहा है। इस सर्वे के आधार पर इनको नियमित करने की कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि डेढ़ महीने में शहर की कुछ कॉलोनियों को वैध करने पर निर्णय ले लिया जाएगा।
नगर निगम के क्षेत्र में फिलहाल 104 अवैध कॉलोनियां बसी हुई हैं। इन अवैध कॉलोनियों में लाखों की संख्या में लोग निवास करते हैं। कई कॉलोनियां तो ऐसी हैं, जहां जनसंख्या को देखते हुए निगम ने यहां पर अनाधिकारिक तौर पर कई सुविधाएं भी प्रदान कर दी हैं। निगम का मानना है कि इन सभी अवैध कॉलोनियों को पूरी तरह से ढहाया नहीं जा सकता है। इस कारण ज्यादातर कॉलोनियों को नियमित करने का निर्णय लिया गया है।
Source: Navbharat Times सर्वे के बाद नियमित होंगी अवैध कॉलोनियां