|
||||||||||||
No Need A Guide For Games, A Free Pocket Guide To Self-Plan For TouristsBy simi, Section CommonWealth Games 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान राजधानी की ऐतिहासिक इमारतों को देखने आने वाले पर्यटकों को ना तो किसी जानकार गाइड को ढूंढने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी और ना ही इसके लिए भारी भुगतान ही करना पड़ेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग गेम्स के मद्देनजर इस समस्या के समाधान के लिए विशेष तरह की व्यवस्था करने में जुटा है। विभाग ने सभी सैलानियों को दिल्ली की ४६ सबसे महत्वपूर्ण धरोहरों का पूरा विवरण देनेवाले एक सेल्फ पॉकेट गाइड मुहैया कराने की योजना बनाई है। यह पुस्तिका हर पर्यटक को मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी।पुरातत्व विभाग की यह योजना दिल्ली के ऐतिहासिक जगहों पर फर्जी गाइडों की समस्या को देखते हुए काफी महत्वपूर्ण है। ये नकली गाइड पर्यटकों को बेवकूफ बनाकर धरोहरों के इतिहास के बारे में गलत जानकारी देते हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के दिल्ली चैप्टर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस विवरणिका को तैयार करने का पहला चरण पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि भारतीय इतिहासकारों में दिल्ली के इन स्मारकांे को लेकर काफी मतभेद रहा है। ऐसे में सबसे ज्यादा प्रामाणिक इतिहास का ही इस विवरणिका में प्रयोग किया गया है। इसमें धरोहरों के बारे मंे पूरी जानकारी के साथ प्राचीन और नवीन मानचित्र भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा चलाई जा रही कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं से भी सैलानियों को परिचित कराया जाएगा। Source: bhaskar.com By प्रणति तिवारी गेम्स में नहीं पड़ेगी गाइड की जरूरत Click On "Full Story" For More....
इस विवरणिका के अंतिम पृष्ठ पर धरोहरों को विकृत तथा छेड़छाड़ करने के विरोध में चलाए जा रहे राष्ट्रीय अभियान की भी जानकारी दी जाएगी। अधिकारी ने बताया कि सैलानियों को धरोहरों के इतिहास की सही जानकारी देने के लिए ऑडियो सिस्टम वाले गाइड की व्यवस्था पहले ही की जा चुकी है। लेकिन अधिक खर्चीला होने की वजह से इसका प्रयोग विदेशी और पैसे वाले लोग ही कर पाते हैं।
ऐसे में यह विवरणिका ज्यादा से ज्यादा लोगों के काम आ सकेगी। इसे अंग्रेजी के अलावा हिन्दी में भी तैयार किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक लालकिला, कुतुब परिसर, नजफखान का मकबरा, सलीमगढ का किला, हौजखास क्षेत्र की ऐतिहासिक इमारतें, शाहजहांनाबाद की प्राचीर, जमाली कमाली की मस्जिद आदि स्मारकों की विवरणिका तैयार की जा चुकी है और जल्द ही इसका लोकार्पण भी कर दिया जाएगा।
No Need A Guide For Games, A Free Pocket Guide To Self-Plan For Tourists | 0 comments (0 topical, 0 hidden) | Post A Comment
|
|
All trademarks and copyrights on this page are owned by their respective companies. Comments are owned by the Poster. The Rest (c) GurgaonSCOOP.com and QBTPL. |
| Home | Ask Questions | Computer Gupshup | Free Member Diaries | Contact Us - Sanjay @ 98 712 19911 |